इन्दरवांटांड़ के ग्रामीणों को एड्स के प्रति किया जागरूक | Prabhat Khabar Network

एड्स जागरूकता से रचनात्मक गतिविधियों तक, एनएसएस शिविर में दिनभर चला कार्यक्रम

ग्रिजली कॉलेज के स्वयंसेवकों ने इंदरवाटांड गांव में एड्स जागरूकता रैली निकाली और ग्रामीणों को बचाव के उपाय बताए। बच्चों के लिए खेल और पेंटिंग प्रतियोगिता हुई।

कोडरमा. ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई-1 की ओर से आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन रविवार को विभिन्न जागरूकता और रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत स्वयंसेवकों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर की.

इंदरवाटांड़ में निकाली एड्स जागरूकता रैली

शिविर के प्रथम सत्र में स्वयंसेवकों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत गाया और जुंबा एक्सरसाइज का अभ्यास किया. इसके बाद इंदरवाटांड़ गांव में एड्स जागरूकता रैली निकाली गयी. स्वयंसेवक अनिल कुमार ने ग्रामीणों को एड्स के कारण, बचाव और सावधानियों की जानकारी दी.

शिविर के तहत गांव के बच्चों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गयीं. प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करनेवाले बच्चों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया.

बच्चों ने पेंटिंग और कला-शिल्प में लिया हिस्सा

शिविर के दूसरे सत्र में स्वयंसेवकों ने गांव के बच्चों से पेंटिंग और कला-शिल्प से जुड़ी विभिन्न रचनात्मक गतिविधियां करवायीं. स्वयंसेवकों ने बच्चों को इन गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया.

मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मोहित कुमार तिवारी, डीएलएड विभागाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, जिला नोडल सह कार्यक्रम पदाधिकारी सौरभ शर्मा सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

विकास कुमार को 17 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव है. प्रभात खबर में वर्ष 2012 से जुड़े हुए हैं. बतौर ब्यूरो प्रमुख कोडरमा में सेवाएं दे रहे हैं. इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के साथ क्राइम व पॉलिटिक्स की खबरों पर अच्छी पकड़ है. प्रभात खबर से पहले दैनिक जागरण से जुड़े रहे हैं. नयी दिल्ली, नोएडा व पंजाब जैसे शहरों में कार्य कर चुके हैं. इन्हें रिपोर्टिंग के साथ डेस्क पर भी वर्षों काम करने का अनुभव है. कोडरमा से रिपोर्टिंग के दौरान इन्होंने शिक्षक नियुक्ति घोटाला, कल्याण विभाग में घोटाला सहित कई गड़बड़ियों को उजागर किया है. इनकी अवैध खनन को लेकर की गयी बेहतरीन व अलग रिपोर्टिंग के लिए भी इनकी खुले मंच पर प्रशंसा हो चुकी है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >