मॉडर्न पब्लिक स्कूल झुमरी तिलैया में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, छात्रों ने देशभक्ति गीत व नृत्य से मोहा मन

झुमरी तिलैया के मॉडर्न पब्लिक स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए देशभक्ति का संदेश दिया.

झुमरीतिलैया : 80वां स्वतंत्रता दिवस मॉडर्न पब्लिक स्कूल, झुमरी तिलैया में देशभक्ति एवं उल्लास के वातावरण में मनाया गया. विद्यालय परिसर केसरिया, सफेद एवं हरे रंगों से सजाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य जीसी वर्मा ने ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ किया. तत्पश्चात उन्होंने क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानियों तथा देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी.

स्वतंत्रता हमें महान शहीदों के त्याग और बलिदान से प्राप्त हुई है : प्राचार्य

प्राचार्य ने कहा कि स्वतंत्रता हमें महान शहीदों के त्याग और बलिदान से प्राप्त हुई है. आज हमारा परम कर्तव्य है कि हम अनुशासन, ईमानदारी और कड़ी मेहनत से राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें और भारत को पुनः विश्व गुरु बनायें. निदेशिका श्रीमती संगीता शर्मा ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा, हमारे लिए देश सर्वोपरि है. पहले देश, बाकी सब बाद में. प्रत्येक छात्र को हर समय देश सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए. आज के बच्चे ही कल भारत का उज्ज्वल भविष्य गढ़ेंगे.


छात्रों द्वारा देशभक्ति गीत, एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गयी

इस अवसर पर छात्रों द्वारा देशभक्ति गीत, एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गयी. पूरे कार्यक्रम के दौरान "भारत माता की जय" एवं "वंदे मातरम्" के गगनभेदी नारे गूंजते रहे. कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, अभिभावक एवं छात्र-छात्राओं का सराहनीय योगदान रहा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >