स्कूल जा रहे बच्चों की बस हादसे का शिकार, खेत में उतरी बस; सभी बच्चे सुरक्षित

जयनगर के डंडाडीह स्थित आईलेक्स पब्लिक स्कूल की बस बाराडीह गांव के पास अनियंत्रित होकर खेत में पलटी। हादसे में सभी बच्चे सुरक्षित हैं, कोई हताहत नहीं हुआ।

जयनगर,कोडरमा: प्रखंड के डंडाडीह पावर हाउस स्थित आईलेक्स पब्लिक स्कूल की बस सोमवार की सुबह बच्चों को स्कूल लाने के दौरान डोमचांच प्रखंड के बाराडीह गांव में अनियंत्रित होकर खेत में उतर गयी. बस में करीब 8-10 बच्चे सवार थे. हालांकि हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. सभी बच्चे सुरक्षित हैं.

जानकारी के अनुसार, बस रोज बच्चों को लेकर नईटांड़ होते हुए स्कूल आती है. सोमवार सुबह करीब सात बजे बस स्कूल की ओर जा रही थी. इसी दौरान अचानक सामने एक वाहन आ जाने पर उसे रास्ता देने के क्रम में बस अनियंत्रित हो गयी और सड़क किनारे खेत में उतर गयी.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद बच्चों ने खेत में कूदकर अपनी जान बचायी. ग्रामीणों की मदद से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >