पति ने कोर्ट परिसर में खाया जहर

न्यायालय परिसर में सोमवार को अजीब वाकया हुआ़ दरअसल एक युवक ने अपनी पत्नी पर झूठा मुकदमा करने और न्यायालय से जमानत नहीं मिलने से आहत होकर कोर्ट परिसर में ही जहर खा कर आत्महत्या का प्रयास किया़

कोडरमा बाजार.न्यायालय परिसर में सोमवार को अजीब वाकया हुआ़ दरअसल एक युवक ने अपनी पत्नी पर झूठा मुकदमा करने और न्यायालय से जमानत नहीं मिलने से आहत होकर कोर्ट परिसर में ही जहर खा कर आत्महत्या का प्रयास किया़ अचानक हुई इस घटना से कोर्ट परिसर में खलबली मच गयी. जहर खाने वाले युवक की पहचान 34 वर्षीय गिरिडीह निवासी पारस कुमार वर्मा (पिता गंगाधर प्रसाद वर्मा) के रूप में हुई है़ बताया जाता है कि पारस की पत्नी ने पति और उसके माता-पिता पर अतिरिक्त दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए थाना में केस किया था़ सोमवार को न्यायालय में मामले की सुनवाई हो रही थी़ इसी सिलसिले में युवक और उसकी पत्नी व अन्य लोग कोर्ट पहुंचे थे़ बताया जाता है कि न्यायालय से जमानत नहीं मिलने और अपनी पत्नी द्वारा झूठा मुकदमा करने से आहत होकर युवक ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया़ हालांकि, मौके पर मौजूद परिजनों व पुलिस कर्मियों ने आनन-फानन ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां उसका इलाज किया जा रहा है़ अस्पताल में इलाजरत युवक पारस ने बताया कि उसकी शादी 14 मार्च 2023 को फुलवरिया डोमचांच निवासी बाबूलाल मेहता की पुत्री माया मेहता से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी़ हम दोनों का एक 13 महीने की पुत्री भी है़ युवक ने बताया कि छह माह पहले उसकी पत्नी माया मेहता ने उस पर और उसके माता-पिता, जेठ, जेठानी के विरुद्घ दहेज उत्पीड़न का केस कर दिया़ मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसकी मां को न्यायिक हिरासत में भेज दिया़ युवक ने बताया कि उसकी मां हार्ट की मरीज है़ उसने कहा कि उसकी पत्नी ने झूठा केस कर मेरे पूरे परिवार को फंसा दिया है़ पूरा परिवार पिछले छह माह से कोर्ट का चक्कर लगा रहा है, कोई सुनने वाला नहीं है़ खास कर पुरुषों की आवाज सुनने वाला कोई नहीं है़ इससे आहत होकर तथा पत्नी द्वारा झूठा मुकदमा करने के कारण उसने आत्महत्या का प्रयास किया़

सास ने कहा, बेल नहीं मिलने से दामाद ने जहर खाया

इधर, युवक की सास ने बताया कि मेरा दामाद बेल लेने के लिए कोर्ट आये थे़ जमानत नहीं मिलने के कारण जहर खा लिया़ महिला ने बताया कि जैसे ही उसने जहर खाया, हमने जहर को उनके मुंह से तुरंत निकाल दिया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAVEEN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >