होटल संचालक से लोन दिलाने के नाम पर 1.41 लाख की ठगी

थाना क्षेत्र अंतर्गत जलवाबाद निवासी और होटल संचालक मो. मोबिन आलम से साइबर अपराधियों ने बैंक से लोन दिलाने के नाम पर 1 लाख 41 हजार 527 रुपये की ठगी कर ली़

प्रतिनिधि, कोडरमा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत जलवाबाद निवासी और होटल संचालक मो. मोबिन आलम से साइबर अपराधियों ने बैंक से लोन दिलाने के नाम पर 1 लाख 41 हजार 527 रुपये की ठगी कर ली़ घटना को लेकर पीड़ित युवक ने थाना में आवेदन देकर उचित कार्रवाई करने की गुहार लगायी है़ थाना को दिये आवेदन में युवक ने कहा है कि 17 अप्रैल की शाम करीब 4:30 बजे से लगातार साइबर अपराधी ने खुद को इंडसाइंड बैंक का कर्मी बन कर मेरे मोबाइल पर फोन करके लोन देने का झांसा दिया़ चूंकि पूर्व से उक्त बैंक में मेरा एक लोन चल रहा था, जिससे मुझे साइबर ठगी का एहसास नहीं हुआ़ उसके द्वारा कहा गया कि आपका जो साप्ताहिक क़िस्त है, उसे बंद करके मासिक क़िस्त वाला नया लोन चालू कर दिया जायेगा. मैं सीधा साधा व्यक्ति हूं. उसकी बातों पर विश्वास कर लिया़ 18 अप्रैल को करीब 12 बजे पुनः साइबर अपराधी ने मुझे फोन किया और सारी जानकारी लेने के बाद कहा कि आज शाम को आपकी दुकान पर आकर आपके लोन की सभी प्रक्रिया पूरी कर दूंगा, किंतु शाम तक वह नहीं आया़ इसी बीच शाम करीब 5:47 बजे मेरे बैंक खाता से 1 लाख 41 हजार 527 रुपये की अवैध निकासी कर ली गयी. पुलिस मामले की जांच कर रही है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >