हेमंत सरकार ने झूठ बोलकर जनता को बरगलाने का काम किया : बाबूलाल

भाजपा द्वारा शुरू की गयी कई महत्वाकांक्षी योजनाओं को हेमंत सोरेन की सरकार ने बंद कर दिया है. हेमंत सरकार ने महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की धज्जियां उड़ायी हैं.

लावालौंग. भाजपा द्वारा शुरू की गयी कई महत्वाकांक्षी योजनाओं को हेमंत सोरेन की सरकार ने बंद कर दिया है. हेमंत सरकार ने महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की धज्जियां उड़ायी हैं. सत्ता बचाने के लिए माता, बहनों व भोली भाली जनता को झूठ बोल कर बरगलाने का काम किया. उक्त बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने कही. वे सोमवार को लावालौंग के बिरहोर कॉलोनी मैदान में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बननी तय है. रोटी, बेटी व माटी की रक्षा की जायेगी. आदिवासियों को हक व अधिकार दिया जायेगा. घुसपैठियों को रोका जायेगा. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि जिस पार्टी द्वारा धर्म का नाम लेने का विरोध किया जाये, उससे धर्मनिरपेक्षता की क्या उम्मीद की जा सकती है. राज्य में भाजपा की सरकार बनी तो 500 रुपये में गैस सिलिंडर तथा त्योहार के अवसर पर साल में दो गैस सिलिंडर मुफ्त दिया जायेगा. पूर्व की योजनाओं को चालू की जायेंगी. इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, पूर्व जिप अध्यक्ष ममता देवी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनामिका देवी समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >