सदर अस्पताल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

जिला एनसीडी कोषांग, जिला स्वास्थ्य समिति के सौजन्य से विश्व मधुमेह दिवस पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया.

कोडरमा. सदर अस्पताल परिसर में जिला एनसीडी कोषांग, जिला स्वास्थ्य समिति के सौजन्य से विश्व मधुमेह दिवस पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ जिला कुष्ट निवारण पदाधिकारी सह जिला नोडल पदाधिकारी एनसीडी सेल डॉ रमण कुमार ने किया. इस दौरान लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सोचते हुए जीवन शैली अपनाने पर जोर दिया गया. मौके पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक महेश कुमार, डीडीएम पवन कुमार, इंदिरा कुमारी, अमित कुमार व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >