सतगावां: प्रखंड संसाधन केंद्र में मंगलवार को बीडीओ मनोज कुमार रवि की अध्यक्षता में मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया. बैठक में प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक, मध्य, उच्च एवं उत्क्रमित विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापक शामिल हुए. इस दौरान शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं पोर्टल पर डेटा अपलोड करने की स्थिति की समीक्षा की गयी.
स्क्रीन पर विद्यालयवार रिपोर्ट प्रदर्शित
बैठक में पीपीटी के माध्यम से स्क्रीन पर विद्यालयवार रिपोर्ट प्रदर्शित की गयी. बीडीओ ने डेटा में पायी गयी कमियों को रेखांकित करते हुए सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया कि लंबित कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से पूरा करें.
इन अधिकारियों की रही मौजूदगी
मौके पर बीइइओ अशोक कुमार उपाध्याय, सीआरपी संतोष कुमार, राजेंद्र प्रसाद, आरटी बजरंगी सिंह, सुजीत कुमार, अविनाश कुमार, विनोद कुमार, जवाहर प्रसाद अकेला के अलावा शिक्षिका सुनीता कुमारी, विष्णु प्रसाद, मानसिंह पासवान, रूबी कुमारी, विष्णु यादव, राजीव रंजन, हेमंत कुमार राय, मन्नू प्रसाद यादव, कैलाश दांगी, राजेश यादव, दिनेश यादव, बसंत कुमार, सुधीर कुमार अग्रवाल, संजय संत, हारून रशीद, महेश प्रसाद यादव, मनोज सिन्हा, राजकिशोर शर्मा, अर्जुन ठाकुर, सुनील कुमार, धीरज कुमार, तारिक अनवर समेत कई शिक्षक मौजूद थे.
