ग्रिजली विद्यालय के बच्चों ने किया गोशाला का भ्रमण

ग्रिजली विद्यालय के वर्ग तृतीय के 88 छात्र-छात्राओं ने श्री कोडरमा गोशाला का शैक्षणिक भ्रमण किया.

कोडरमा. ग्रिजली विद्यालय के वर्ग तृतीय के 88 छात्र-छात्राओं ने श्री कोडरमा गोशाला का शैक्षणिक भ्रमण किया. गोशाला के कार्यकारी सदस्य अमित खेतान ने बच्चों को गोशाला के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण कराया. बच्चों ने यहां जैविक खाद का निर्माण, दूध का उत्पादन, हरा चारा का उत्पादन, दूध की पैकिंग एवं रख-रखाव को देखा. उन्होंने गोशाला में ट्रैक्टर, टोटो, हरा चारा काटने की मशीन आदि की जानकारी ली. संस्कृति कुमारी, आरोही, आर्य सागर, सत्यम, नैना, सुहानी, तुषार कुमार, आयुषी सिन्हा आदि कई छात्र छात्राओं ने सचिव अरुण मोदी से कई प्रश्न पूछे. जैविक खाद गो कास्ट की बिक्री, गोशाला में कार्यरत मशीन, चारा या गाय को रखने के लिए भवन का निर्माण, कार्यरत कर्मचारियों का भुगतान आदि शामिल थे. मौके पर विद्यालय के शिक्षकों को मोमेंटो और जैविक खाद देकर सम्मानित किया गया. विद्यालय की ओर से विकास कुमार यादव, रीमा चटर्जी, नीतू कुमारी, प्रियांशु दीप आदि शामिल थे. गोशाला की ओर से अनंत चंद्र, सौरव मिश्रा, मनोज चौबे, मंटू, किशन यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANUJ SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >