शिक्षक सिर्फ पाठ नहीं, जीवन की दिशा भी देते हैं, ग्रिजली कॉलेज में Teacher's Day पर हुआ आयोजन

ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्राचार्य ने शिक्षकों के महत्व पर प्रकाश डाला।

प्रतिनिधि, कोडरमा. ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षक दिवस मनाया गया. इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. मोहित कुमार तिवारी ने कहा कि शिक्षक समाज का सशक्त स्तंभ हैं, जो अपने ज्ञान, अनुभव, संस्कार और मूल्यों के माध्यम से विद्यार्थियों को जीवन की सही दिशा प्रदान करते हैं.

उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम का ज्ञान नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों में नैतिकता, अनुशासन, मानवीय संवेदनाएं और जिम्मेदारी की भावना का भी विकास करते हैं.

कार्यक्रम में बीएड सत्र 2025-27 के सभी प्रशिक्षु सहित डीएलएड विभागाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, शैक्षणिक समन्वयक सौरभ शर्मा, आईक्यूएसी समन्वयक मनीष कुमार सिन्हा, डीएलएड समन्वयक खुशबू कुमारी सिन्हा सहित सहायक प्राध्यापक डॉ. रामकृष्ण प्रसाद, डॉ. इंद्र कुमार जायसवाल, संजीत कुमार, अनिल दास, सीताराम यादव, चुन्नु कुमार, बिनीता कुमारी आदि मौजूद थे.

कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षु साक्षी कुमारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रशिक्षु सुवेता कुमारी ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh

राजेश सिंह, जयनगर वर्ष 2000 से प्रभात खबर से जुड़ कर काम कर रहे हैं. आंचलिक पत्रकारिता का करीब 26 वर्षों का लंबा अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >