कोडरमा: ग्रिज़ली कॉलेज में दो दिवसीय आर्ट एंड क्राफ्ट कार्यशाला का आयोजन

कोडरमा के ग्रिज़ली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में भारतीय ज्ञान परंपरा में सोहराय चित्रकला की भूमिका विषय पर दो दिवसीय आर्ट एंड क्राफ्ट कार्यशाला का आयोजन हुआ. कार्यशाला में प्रशिक्षुओं ने सोहराय कला की पारंपरिक शैलियों को प्रस्तुत किया.

कोडरमा. ग्रिज़ली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के तत्वाधान में दो दिवसीय आर्ट एंड क्राफ्ट कार्यशाला का आयोजन विषय "भारतीय ज्ञान परंपरा में सोहराय चित्रकला की भूमिका " पर किया गया.कार्यशाला के प्रथम दिन का शुभारंभ रिसोर्स पर्सन अनुब्रत बंदोपाध्याय, प्राचार्य डॉ. मोहित कुमार तिवारी, सहायक प्राध्यापक आर्ट एंड क्राफ्ट बिनीता बंदोपाध्याय तथा सभी सहायक प्राध्यापकों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया.

तत्पश्चात प्राचार्य डॉ. मोहित कुमार तिवारी ने स्वागत संबोधन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, प्रशिक्षुओं एवं सदस्यों का अभिनंदन किया. रिसोर्स पर्सन अनुब्रत बंदोपाध्याय ने आर्ट एंड क्राफ्ट तथा सोहराय चित्रकला के विभिन्न आयामों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए सोहराय चित्रकला की विशेषताओं, निर्माण विधियों तथा इसकी सांस्कृतिक एवं शैक्षिक उपयोगिता से अवगत कराया.

कार्यशाला के द्वितीय दिवस में महाविद्यालय के चारों हाउस के प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की. रिसोर्स पर्सन अनुब्रत बंदोपाध्याय एवं महाविद्यालय की आर्ट एंड क्राफ्ट सहायक प्राध्यापक बिनीता बंदोपाध्याय के मार्गदर्शन में प्रशिक्षुओं ने हाउस-वार समूहों में कार्य करते हुए सोहराय चित्रकला की विभिन्न पारंपरिक आकृतियों एवं चित्र शैलियों को अपने चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया.

बी.एड. सत्र 2025-27 के सभी प्रशिक्षु, महाविद्यालय के डी.एल.एड. विभागाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, शैक्षणिक समन्वयक सौरभ शर्मा, डी.एल.एड. समन्वयक खुशबू कुमारी सिन्हा तथा सहायक प्राध्यापक डॉ. इन्द्र कुमार जायसवाल, संजीत कुमार, अनिल दास, सीताराम यादव एवं चुन्नु कुमार सहित सभी शिक्षकेत्तर कर्मचारी मौजूद थे. संचालन प्रशिक्षु समीना परवीन व धन्यवाद ज्ञापन आईक्यूएसी समन्वयक मनीष कुमार सिन्हा ने किया. संपूर्ण कार्यशाला समन्वयक बिनीता कुमारी की देखरेख में संपन्न हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh

राजेश सिंह, जयनगर वर्ष 2000 से प्रभात खबर से जुड़ कर काम कर रहे हैं. आंचलिक पत्रकारिता का करीब 26 वर्षों का लंबा अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >