मरकच्चो प्रखंड में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम 18 से

सरकार-आपके द्वार के सफल संचालन के लिए बीडीओ हुलास महतो की अध्यक्षता में प्रखंड मुख्यालय में बैठक हुई.

मरकच्चो. आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार के सफल संचालन के लिए बीडीओ हुलास महतो की अध्यक्षता में प्रखंड मुख्यालय में बैठक हुई. बैठक में बीडीओ ने सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा की. कर्मियों एवं पदाधिकारी को निर्देश दिया कि ज्यादा से ज्यादा लाभुकों को शिविर के माध्यम से लाभ देना सुनिश्चित करें. बीडीओ ने कहा की झारखंड स्थापना दिवस के 25वीं वर्षगांठ पर 15 नवंबर को प्रखंड मुख्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम सह परिसंपत्तियों का वितरण किया जायेगा. पूर्व में चले सरकार आपके द्वार योजना के सभी लंबित आवेदनों को संबंधित कर्मी से अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. साथ ही सर्वोदय प्लस टू विद्यालय मरकच्चो में 17 नवंबर को आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु होनेवाली परीक्षा से पूर्व विद्यालय में संबंधित तैयारी का एवं सिटिंग अरेंजमेंट का जायजा लिया. मौके पर प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी अरविंद कुमार, बीपीआरओ सियाराम सिंह, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी लक्ष्मीनाथ लोहरा, सीडीपीओ गीता सोई, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी इंद्रदेव कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सर्वेश कुमार, सहायक अभियंता चितरंजन कुमार, सभी कनीय अभियंता, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवक, बी एफ टी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANUJ SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >