कोडरमा: गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और बच्चों का कराया गया अन्नप्रासन्न

कोडरमा में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण, स्वास्थ्य और जनजागरूकता से जुड़ी गतिविधियाँ हुईं. गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, बच्चों का अन्नप्राशन और स्थानीय अनाजों की प्रदर्शनी लगाई गई.

कोडरमा. राष्ट्रीय पोषण माह के तहत कोडरमा परियोजना के पुरनानगर-एक और चचाई-तीन आंगनबाड़ी केंद्रों में शुक्रवार को पोषण, स्वास्थ्य और जनजागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया. केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कार्यक्रम का अवलोकन किया और माताओं, लाभार्थियों तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से संवाद किया.

स्थानीय अनाजों की लगायी गयी प्रदर्शनी

आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में स्थानीय और पारंपरिक अनाजों पर आधारित पोषण प्रदर्शनी लगायी गयी. इसमें स्थानीय खाद्य पदार्थों के पोषण मूल्य और संतुलित आहार में उनकी उपयोगिता की जानकारी दी गयी. गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया. बच्चों के बीच फलों का वितरण किया गया और परिसर में पौधरोपण भी हुआ.

स्वास्थ्य और पोषण की दी गयी जानकारी

ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस के तहत एएनएम ने गर्भवती और धात्री महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य जांच और नियमित टीकाकरण की जानकारी दी. हस्ताक्षर अभियान और पोषण सेल्फी के माध्यम से लोगों को पोषण के प्रति जागरूक किया गया.

कार्यक्रम के दौरान पोषण अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पोषण ट्रैकर और संयुक्त गृह भ्रमण से संबंधित सेवाओं की भी जानकारी दी गयी. मौके पर डीडीसी रवि जैन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कनक कुमारी तिर्की, सीडीपीओ डॉ रेखा रानी समेत संबंधित पदाधिकारी-कर्मी मौजूद थे. पुरनानगर की मुखिया अनीता देवी ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

विकास कुमार को 17 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव है. प्रभात खबर में वर्ष 2012 से जुड़े हुए हैं. बतौर ब्यूरो प्रमुख कोडरमा में सेवाएं दे रहे हैं. इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के साथ क्राइम व पॉलिटिक्स की खबरों पर अच्छी पकड़ है. प्रभात खबर से पहले दैनिक जागरण से जुड़े रहे हैं. नयी दिल्ली, नोएडा व पंजाब जैसे शहरों में कार्य कर चुके हैं. इन्हें रिपोर्टिंग के साथ डेस्क पर भी वर्षों काम करने का अनुभव है. कोडरमा से रिपोर्टिंग के दौरान इन्होंने शिक्षक नियुक्ति घोटाला, कल्याण विभाग में घोटाला सहित कई गड़बड़ियों को उजागर किया है. इनकी अवैध खनन को लेकर की गयी बेहतरीन व अलग रिपोर्टिंग के लिए भी इनकी खुले मंच पर प्रशंसा हो चुकी है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >