गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान झड़प, चाकूबाजी में चार घायल | Prabhat Khabar Network

झुमरीतिलैया में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में झड़प, चाकूबाजी और लाठी-डंडे हमले में 4 घायल

झुमरीतिलैया में गणेश विसर्जन के दौरान दो समूहों के बीच हिंसक झड़प हो गई. इस वारदात में लाठी-डंडे और चाकू का इस्तेमाल हुआ, जिसमें चार किशोर घायल हो गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

झुमरीतिलैया से किशोर यादव की रिपोर्ट

झुमरीतिलैया(कोडरमा). जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत देवो मंडप रोड में शुक्रवार की रात गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच अचानक झड़प हो गई. यह घटना शुक्रवार रात को तिलैया थाना क्षेत्र के देवो मंडप रोड पर हुई. रात करीब 7:30 बजे निकले इस जुलूस के दौरान हुई लाठी-डंडे से मारपीट और चाकूबाजी की घटना में चार किशोर घायल हो गए.

घायलों में सचिन कुमार, छोटू, सूर्या और राहुल शामिल हैं. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.

सिर पर गंभीर चोट और चाकू से वार का आरोप

घटना के संबंध में देवो मंडप रोड निवासी घायल सचिन कुमार (पिता राजेश यादव) ने तिलैया थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. आवेदन के अनुसार, जुलूस के दौरान कुछ युवकों ने अचानक सचिन और उसके साथियों पर हमला कर दिया. हमलावरों ने लाठी-डंडों के साथ-साथ धारदार चाकू से भी वार किया.

इस हमले में सचिन के सिर के बायें हिस्से में गंभीर चोट आई है, वहीं छोटू के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई तथा सूर्या और राहुल पर चाकू से वार करने का आरोप है.

पांच आरोपियों के खिलाफ नामजद शिकायत, जांच शुरू

सचिन कुमार द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन में पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है. इसमें देवी मंडप रोड निवासी रघु चौधरी (पिता अनिल चौधरी), नरेश नगर निवासी रोहित राजपूत, सूर्यां चंद्रवंशी, अंकित चंद्रवंशी और पुराना गैस गोदाम गली निवासी राहुल शामिल हैं. तिलैया थाना पुलिस ने लिखित शिकायत प्राप्त कर ली है और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें: हजारीबाग कोर्ट में ₹1, ₹2 और ₹5 के कोर्ट फी टिकटों की भारी किल्लत, वकील और मुवक्किल परेशान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >