कोडरमा. प्रखंड के गरायडीह में रविदास समाज की बैठक हुई. मुख्य अतिथि दलित उत्पीडन संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष सह कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक थे. संचालन सुजीत दास ने किया. श्री रजक ने कहा कि लंबे समय से समाज के लोग बिखरे हुए थे, लेकिन अब नयी सोच और नयी ऊर्जा के साथ एक सशक्त मंच तैयार किया गया है. उन्होंने कहा कि समाज को अपने हक व अधिकार के लिए एकजुट होकर आगे आने आवश्यकता है. मौके पर नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया. 17 सदस्यीय कमेटी के अध्यक्ष राजू दास, उपाध्यक्ष मंजू देवी, सचिव अनिता देवी, कोषाध्यक्ष विकास दास, संयोजक रामा दास बनाये गये. मौके पर सोनू दास, महेंद्र दास, संजय दास, अमित दास, विकास दास, कामेश्वर दास और रवि दास, रामचंद्र दास, दिनेश दास, बाजू दास, अजय दास, नारायण दास, वीरू दास, उमेश दास, कौशल्या देवी, शीला देवी, चंदवा देवी, केसिया देवी, दुलारी देवी, रेखा देवी, बेबी देवी, रिंकी देवी, कुंती देवी आदि मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन मंजू देवी ने किया.
रविदास समाज की बैठक में 17 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन
प्रखंड के गरायडीह में रविदास समाज की बैठक हुई.
