कोडरमा : जिले के बाजार वन विभाग की टीम ने अवैध रूप से ढिबरा उत्खनन और परिवहन के खिलाफ इंदरवा चितरपुर स्थित लोमचांची जंगल में छापामारी अभियान चलाया. इस दौरान अवैध उत्खनन में लगे एक शक्तिमान ट्रक और एक डंपर को जब्त किया गया.
वाहन चालक मौके से फरार
हालांकि, वाहन चालक मौके से फरार होने में सफल रहे. जानकारी के अनुसार, डीएफओ वन प्राणी प्रक्षेत्र हजारीबाग सूरज कुमार सिंह के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने लोमचांची जंगल में छापामारी की.
मौके पर इन अधिकारियों की रही मौजूदगी
इस दौरान दोनों वाहनों को जब्त किया गया. मौके पर प्रभारी वनपाल छत्रपति शिवाजी, वनरक्षी दुर्गा महतो, कुंदन कुमार, गोपाल यादव आदि मौजूद थे.
