सरकारी राशि गबन मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक पर प्राथमिकी

अनुमंडल पदाधिकारी रिया सिंह ने बुधवार को नंदुडीह स्थित अखिलेश्वर पांडेय संस्कृत प्राथमिक व मध्य विद्यालय का निरीक्षण किया. निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन करना था.

कोडरमा बाजार. बीइइओ जगन्नाथ प्रसाद ने सरकारी राशि गबन के मामले में उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय खलकथंबी के पारा शिक्षक सह प्रभारी प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र कुमार पर मामला दर्ज कराया. दर्ज मामले में धर्मेंद्र कुमार के अलावे तत्कालीन अध्यक्ष एसएमसी संजय कुमार को भी आरोपी बनाया गया है. बीइइओ ने बताया कि उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय खलकथंबी के बैंक खाता में वित्तीय वर्ष 2012-13 में भवन निर्माण के लिए 11,07,300 रुपये, शौचालय निर्माण के लिए 72 हजार ,फेब्रिकेडेट शौचालय के लिए 35 हजार तथा बिजली वायरिंग के लिए 25 हजार और बेंच-डेस्क क्रय के लिए 52 हजार रुपया हस्तांतरित हुआ था परंतु पारा शिक्षक सह प्रभारी प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र कुमार और तत्कालीन एसएमसी अध्यक्ष संजय कुमार द्वारा अब तक न तो विद्यालय में असैनिक कार्य पूर्ण कराया गया और न ही अग्रिम राशि सूद सहित वापस लौटायी गयी. राशि की वापसी को लेकर कई बार विभाग से निर्देश दिया गया, परंतु राशि वापस नहीं की गयी. दो फरवरी 2024 को प्रभारी प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र कुमार द्वारा एक लाख 60 हजार रुपया वापस किया गया. शेष राशि 11,31,300 रुपया अभी तक वापस नहीं किया गया है.

समिति गठन को लेकर एसडीओ ने किया निरीक्षण

सतगावां. अनुमंडल पदाधिकारी रिया सिंह ने बुधवार को नंदुडीह स्थित अखिलेश्वर पांडेय संस्कृत प्राथमिक व मध्य विद्यालय का निरीक्षण किया. निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन करना था. समिति में पांच सदस्य शामिल किये गए, इनमें स्थानीय विधायक, परिषद प्रतिनिधि, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, अनुमंडल पदाधिकारी और जिला शिक्षा पदाधिकारी शामिल हैं. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जगन्नाथ प्रसाद को प्राधिकृत किया था. निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने समिति को निर्देश दिया कि विद्यालय का संचालन सुचारू रूप से हो. बैठक में प्रबंधन समिति का गठन किया गया. इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक विनोद कुमार पांडेय, सहायक शिक्षक अविनाश कुमार सिंह व अन्य शिक्षक और ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAVEEN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >