मदनगुंडी टोल प्लाजा पर मारपीट, केस दर्ज

डरमा से बरही के बीच मदनगुंडी में हाल में शुरू हुए टोल प्लाजा पर बुधवार की सुबह मारपीट हुई़ घटना को लेकर टोल प्लाजा के प्रबंधक ने चंदवारा थाना में आवेदन देकर केस दर्ज कराया है़

चंदवारा. कोडरमा से बरही के बीच मदनगुंडी में हाल में शुरू हुए टोल प्लाजा पर बुधवार की सुबह मारपीट हुई़ घटना को लेकर टोल प्लाजा के प्रबंधक ने चंदवारा थाना में आवेदन देकर केस दर्ज कराया है़ थाना को दिये आवेदन में मदनगुंडी टोल प्लाजा के प्रबंधक रंजन यादव निवासी गया बिहार ने बताया कि सुबह करीब 7:43 बजे कार (जेएच-10एएम-6368) से सुधीर यादव अपने चार साथियों के साथ आया और टोल प्लाजा का थम तोड़ दिया़ इसका कारण पूछने पर हमारे कर्मचारियों पर सुधीर यादव और उसके चारों साथियों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे सभी लोग बुरी तरह जख्मी हो गये. आरोपी आरएफआइडी हैंडल, कुछ जरूरी कागजात, कीमती सामान सहित 50 हजार रुपये भी ले गये. इन लोगों ने ऑफिस में घुसकर तोड़फोड़ भी की और ऑफिस ब्वॉय को भी बुरी तरह पीटा़ साथ ही सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया. आरोपी कृष्णा कावेरी बस (जेएच-12एन-0216) बस का मालिक है. वह अक्सर धमकी देता है कि मेरी बस से कोई टोल नहीं लेना है, नहीं तो टोल को बम से उड़ा देंगे़ आवेदन में आरोप लगाया गया है कि आरोपी अक्सर मारपीट और धमकी देते रहते हैं. इस घटना से हमारे टोल कर्मचारी बहुत डरे हुए हैं. इधर, कृष्णा कावेरी बस के चालक ने भी टोल कर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया है़ पुलिस मामले की जांच कर रही है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >