नेशनल पब्लिक स्कूल में 10वीं व 12वीं के बच्चों को दी विदाई

डॉ वर्णवाल ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं. इनका शिक्षित होना बेहद जरूरी है.

जयनगर. नेशनल पब्लिक स्कूल में समारोह आयोजित कक्षा 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों को विदाई दी गयी. कार्यक्रम का उदघाटन पासवा जिलाध्यक्ष डाॅ बीएनपी वर्णवाल व अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया. विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व प्रमुख जयप्रकाश राम, पासवा सचिव तौफिक हुसैन, निदेशक मो मुश्ताक खान मौजूद थे. डॉ वर्णवाल ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं. इनका शिक्षित होना बेहद जरूरी है. उन्होंने बच्चों को परीक्षा में बेहतर करने के लिए प्रेरित किया. पूर्व प्रमुख जयप्रकाश राम ने कहा कि यहां के बच्चे हर क्षेत्र में सफलता का परचम लहरा रहे हैं. प्राचार्य तापसी प्रमाणिक ने स्कूल से विदा ले रहे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. मौके पर बालकृष्ण, उत्तम कुमार, आलोक, योगेश कुमार, अखिलेश कुमार, कामरान खान, दीप पांडेय, महेंद्र राणा, मिथिलेश सिंह, ऋतुराज सिंह, महेंद्र यादव, किशोर किसलय, सकलदेव यादव, अब्दुल, करिश्मा कुमारी व अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >