कोडरमा. उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने मंगलवार को जनता की शिकायतों पर एक बैठक की. उन्होंने मीता पोर्टल पर दर्ज आवेदनों और शिकायतों के निपटान की विस्तार से समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों से संबंधित मामलों पर अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी ली.
अनावश्यक विलंब न करने और गुणवत्तापूर्ण समाधान का निर्देश
उपायुक्त ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि जनता की शिकायतों के निष्पादन में किसी भी तरह की देरी न की जाए. उन्होंने प्रखंड, अंचल, बिजली विभाग, नगर निकाय और अनुमंडल कार्यालयों से जुड़े मामलों की विशेष समीक्षा करते हुए नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण और त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को कहा.
मीता पोर्टल पर अद्यतन रिपोर्ट अपलोड करने के आदेश
बैठक में अधिकारियों को शिकायतों की नियमित समीक्षा करने और समाधान के बाद मीता पोर्टल पर अद्यतन (अपडेटेड) प्रतिवेदन दर्ज करने का निर्देश दिया गया. इस समीक्षा बैठक में एसडीएम निर्मल सोरेन, उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी राम रतन वर्णवाल, सभी बीडीओ, सीओ और प्रखंड परियोजना पदाधिकारी उपस्थित रहे.
ये भी पढ़ें: हजारीबाग के संत कोलंबस स्टेडियम में आज सजेगी 'करमा पर्व संध्या', मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की होंगी मुख्य अतिथि
