भाजपा मंडल कमेटी का विस्तार
भाजपा डोमचांच ग्रामीण मंडल की बैठक हुई.
डोमचांच. भाजपा डोमचांच ग्रामीण मंडल की बैठक हुई. अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील भारती ने की. बैठक में शक्ति केंद्र संयोजक तथा सह संयोजक शक्ति केंद्रों पर मंडल कमेटी का विस्तार किया गया, जिसमे मंडल मीडिया सह प्रभारी रंजन सिंह, मंडल आइटी संयोजक मनीष कुमार, मंडल सोशल मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार यादव, सह कार्यालय मंत्री राजेश मेहता का चुनाव किया गया. मौके पर प्रभारी सुनील सिन्हा, बलराम भारती, नवीन कुमार, रंजन कुमार राय, परिजात सिंह, प्रकाश पांडेय, हर्ष कुमार, सविता देवी आदि मौजूद थे.
अभिभावक संघ ने सौंपा ज्ञापन
कोडरमा. अभिभावक संघ कोडरमा के अध्यक्ष संजय साजन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को डीसी उत्कर्ष गुप्ता, एसपी कुमार शिवाशीष से मिला और ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में विभिन्न मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की गयी. खासकर आरटीई के तहत नामांकन के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समय पर आवेदन जमा करने के बाद भी आज तक उन बच्चों का विद्यालयों में नामांकन नहीं होने का मामला रखा गया. प्रतिनिधिमंडल में संघ के सचिव भानु प्रताप सिंह, प्रवक्ता नरेंद्र सिंह चंदेल, संरक्षक सईद नसीम, संजय पासवान, भुवनेश्वर साव, सुरेंद्र मिस्त्री, दीपक कुमार शामिल थे़