चाराडीह स्कूल में 27 सितंबर को होगी प्रतियोगिता परीक्षा

कोडरमा के चाराडीह स्कूल में 27 सितंबर को प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन होगा। सफल छात्रों को पुरस्कार और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को पढ़ाई में मदद मिलेगी।

कोडरमा: एजुकेशनिस्ट फोरम डीके ट्रस्ट की ओर से चाराडीह स्कूल में 27 सितंबर को प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया जायेगा. इसमें जिले के सभी सरकारी स्कूलों की नौवीं और दसवीं कक्षा के विद्यार्थी शामिल होंगे. प्रत्येक स्कूल से निर्धारित तीन-तीन विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल होना है.

सफल विद्यार्थियों को ट्रस्ट की ओर से पुरस्कृत किया जायेगा और उन्हें निश्चित राशि दी जायेगी. वहीं, आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए संस्था की ओर से सहयोग किया जायेगा.

बैठक कर तैयारियों पर हुई चर्चा

आयोजन को लेकर अध्यक्ष ठाकुर विक्रम सिंह, सचिव अवधेश कुमार, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार और ट्रस्ट के सदस्यों ने बैठक की. बैठक में परीक्षा के आयोजन और विद्यार्थियों की भागीदारी को लेकर चर्चा की गयी.

मौके पर विजय कुमार, अजीत कुमार, डॉ सदानंद पंडित, अनमोल कुमार, गगन कुमार, महेंद्र यादव, दिलीप यादव, मनोज राणा, गुलशन कुमार, मनोज यादव, मुन्ना कुमार, अनिल पांडेय, विनोद सिंह, संतोष कुमार यादव, मुदस्सीर आलम आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh

राजेश सिंह, जयनगर वर्ष 2000 से प्रभात खबर से जुड़ कर काम कर रहे हैं. आंचलिक पत्रकारिता का करीब 26 वर्षों का लंबा अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >