फूड प्वाइजनिंग की संभावनाओं को करें समाप्त : एसडीओ

बिरसा सांस्कृतिक भवन में शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा को लेकर ट्रेनिंग एंड सर्टिफिकेशन से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया गया़

कोडरमा. बिरसा सांस्कृतिक भवन में शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा को लेकर ट्रेनिंग एंड सर्टिफिकेशन से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया गया़ अभिहित अधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी कोडरमा डाॅ रंजीत कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में संतुलित व सुरक्षित आहार तथा स्वास्थ्य के आधार की कल्पना को साकार करने का आह्वान किया गया़ ज्ञान सीटी एजुकेशनल ट्रस्ट के मास्टर ट्रेनिंग में ट्रेनर देवत्री कुंडू ने रेस्टोरेंट, कैट्सर्स, आंगनबाड़ी सेविका, मध्याह्न भोजन प्रभारी व आवासीय विद्यालय की वार्डन को खाद्य सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी़ मौके पर एसडीओ रिया सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण में सीखी गयी बातों से फूड प्वाइजनिंग की संभावना को समाप्त किया जा सकता है़ वहीं फूड फोर्टिफिकेशन से कुपोषण और एनिमिया मुक्त भारत की कल्पना को साकार किया जा सकता है़ ट्रेनिंग में मौजूद खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी व प्रकाश चंद्र गुग्गी ने फोर्टिफाइड फूड और एफएस, एसएआई की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी. इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक जेएसएलपीएस प्रकाश रंजन,स्वाति सुमन, संतोष पाठक, विकास शर्मा, सुरज कुमार व अन्य मौजूद थे़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAVEEN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >