हाथी खा गये अवैध रूप से शराब बनाने के लिए रखे जावा महुआ

कोठियार के कानीकेंद के जंगल में हाथी ने अवैध रूप से चल रहे महुआ शराब की दर्जनों भट्टियों को क्षतिग्रस्त कर दिया.

सतगावां. थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र कोठियार के कानीकेंद के जंगल में हाथी ने अवैध रूप से चल रहे महुआ शराब की दर्जनों भट्टियों को क्षतिग्रस्त कर दिया. साथ ही वहां रखे लगभग 15 क्विंटल जावा महुआ खा गये. वहीं शराब बनाने के उपकरण को तहस-नहस कर दिया. बताया जाता है कि कई शराब माफिया को हाथी ने खदेड़ा. भागने के क्रम में चार-पांच शराब माफियाओं को भी चोट लगी है. बताया जाता है कि महुआ की धमक से हाथी शराब अड्डे पर पहुंचे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >