जयनगर के करमाटांड़ टोला में हाथी ने मचाया उत्पात

जंगल से भटका एक हाथी पहुंचा

जयनगर. घरौंजा पंचायत अंतर्गत करमाटांड़ टोला में शुक्रवार की रात जंगल से भटका एक हाथी पहुंचा और घरों काे नुकसान पहुंचाया व खेतों में लगी फसल नष्ट कर दी. मामले की जानकारी लेने पहुंचे जिप सदस्य केदारनाथ यादव ने बताया कि हाथी ने राजवीर सिंह तथा कलावती देवी का घर तोड़ दिया. ईंट गिरने से घर के कुछ लोग चोटिल हो गये. हाथी ने घर में रखे खाने के सामान को खा गये. इसके बाद राजू पंडित, हरि चरण पंडित के घर की चहारदीवारी को तोड़ दिया. प्रसादी पंडित के खेत में लगे प्याज व केले की खेती को नष्ट कर दिया़ तत्पश्चात दशरथ पंडित के खेत में लगे प्याज, टमाटर, मिर्ची व केला की खेती को नुकसान पहुंचाया. ग्रामीणों ने किसी तरह हाथी को खदेड़ा. उल्लेखनीय है कि एक वर्ष के अंदर हाथियों ने तीन बार उत्पात मचाया़ पूर्व में हाथियों से हुए नुकसान का मुआवजा अब तक नहीं मिला है़ जिप सदस्य श्री यादव ने बताया कि हाथी आने की सूचना देने के लिए फोन करने पर अधिकारी मोबाइल भी नहीं उठाते है़ंं मौके पर भाजपा परसाबाद मंडल अध्यक्ष विजय कुमार राणा, पंचायत संयोजक सुरेंद्र चौधरी, दशरथ पंडित, हरिचरण पंडित, बिरजू सिंह, जितन पंडित, मुनमुन पंडित, जानकी पंडित सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >