अपराध. तिलैया के गझंडी अंबाकोला की घटना, रजौली के एक व्यक्ति पर हत्या का शक झुमरीतिलैया. तिलैया थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती गझंडी अंबाकोला गांव के पास स्थित जंगल क्षेत्र से एक बुजुर्ग का शव बरामद हुआ है़ शव की पहचान 72 वर्षीय झरी सिंह (पिता किशुन सिंह) के रूप में हुई है़ शव देख ऐसा प्रतीत होता है कि पत्थर से कूचकर बुजुर्ग की हत्या की गयी है़ घटना को लेकर मृतक की पत्नी ने तिलैया थाना में सोमवार को आवेदन देकर हत्या का आरोप लगाया है़ हत्या का संदेह जताते हुए एक व्यक्ति का नाम भी दिया गया है़ हालांकि, हत्या किस वजह से हुई, इसका कारण आवेदन में स्पष्ट नहीं है़ तिलैया थाना को दिये आवेदन में मृतक की पत्नी बुधनी देवी (निवासी अंबाकोला गझंडी) ने कहा है कि तीन मई की शाम करीब चार बजे मुझे सूचना मिली कि मेरे पति झरी सिंह का शव जंगल में पड़ा है़. सूचना पर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ वहां पहुंची, तो पता चला कि पत्थर से कूच कर मेरे पति की हत्या की गयी है़ शादी समारोह में गये थे पति : महिला के अनुसार, दो मई की शाम गांव में ही शादी समारोह था़ मेरे पति उसी समारोह में गये थे और लौट कर नहीं आये थे़ मुझे संदेह है कि गांव में मुन्ना महतो के घर शादी में शरीक होने आये व्यक्ति महेंद्र यादव (पिता स्व बोधी महतो, निवासी ढाब छतनी थाना रजौली, नवादा) द्वारा पत्थर से मार कर मेरे पति की हत्या की गयी है़ हालांकि, आवेदन में हत्या की वजह का जिक्र नहीं है़ पुलिस हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है़ इस संबंध में पूछे जाने पर एसडीपीओ अनिल सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर हत्या का केस दर्ज किया गया है़ प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि शराब पीने को लेकर हुए विवाद में इस तरह की घटना हुई़ हालांकि, विस्तृत जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है़
बुजुर्ग का शव बरामद, हत्या का आरोप
तिलैया के गझंडी अंबाकोला की घटना, रजौली के एक व्यक्ति पर हत्या का शक
