ईद मिलादुन्नबी पर झुमरीतिलैया में निकला जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ

झुमरीतिलैया में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर मुस्लिम समुदाय ने जुलूस निकालकर देश और दुनिया में अमन-चैन और भाईचारे की दुआ मांगी।

झुमरीतिलैया. शहर में 12 रबीउल अव्वल के मौके पर ईद मिलादुन्नबी का पर्व धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया. इस अवसर पर मुस्लिम समाज के लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन की खुशी में जुलूस निकाला. जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और देश-दुनिया में अमन-चैन, शांति, भाईचारे तथा खुशहाली की दुआ मांगी गयी.

भादोडीह से निकला जुलूस पहुंचा झंडा चौक

ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर भादोडीह से जुलूस निकाला गया. विभिन्न मार्गों से होते हुए जुलूस झंडा चौक पहुंचा. यहां लोगों ने देश और दुनिया में शांति, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआ की. इस दौरान लोगों में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला.

जुलूस में बच्चे, युवा और बुजुर्ग समेत बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए. धार्मिक नारों और उत्साह के बीच निकले जुलूस से शहर में पर्व का माहौल बना रहा.

गुमो बस्ती से भी निकला जुलूस

वहीं, गुमो बस्ती से भी ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जुलूस निकाला गया. यह जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए सुभाष चौक पहुंचा. यहां कार्यक्रम के बाद जुलूस वापस अपने गंतव्य स्थान की ओर लौट गया. जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया.

ये भी पढ़ें: ईद मिलादुन्नबी पर जमुआ में निकली शांति पदयात्रा, भाईचारे का दिया संदेश

मक्का-मदीना का चलचित्र रहा आकर्षण

ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में मक्का-मदीना का चलचित्र लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा. चलचित्र को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही. धार्मिक आस्था से जुड़े इस दृश्य को देखने के लिए बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह नजर आया.

ये भी पढ़ें: कोडरमा में घर के बाहर खड़े 11 साल के बच्चे पर आवारा कुत्ते का हमला, गंभीर रूप से घायल

अमन और भाईचारे का दिया संदेश

पर्व के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद की शिक्षाओं को याद किया और समाज में प्रेम, भाईचारा तथा आपसी सौहार्द बनाये रखने का संदेश दिया. जुलूस के दौरान लोगों ने देश और दुनिया में अमन-चैन कायम रहने की दुआ की. ईद मिलादुन्नबी को लेकर पूरे शहर में उत्साह और धार्मिक श्रद्धा का माहौल बना रहा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >