अंधविश्वास में युवक को खाट में बांध पीटा

थाना क्षेत्र अंतर्गत मसनोडीह पंचायत के कलहा में अंधविश्वास में एक युवक को बंधक बनाकर खाट में बांधकर मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है.

डोमचांच. थाना क्षेत्र अंतर्गत मसनोडीह पंचायत के कलहा में अंधविश्वास में एक युवक को बंधक बनाकर खाट में बांधकर मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना को लेकर विदेशी हेंब्रम ने डोमचांच थाना में आवेदन दिया है़ विदेशी ने अपने बेटे को गांव के ही एक व्यक्ति के कब्जे से छुड़ाने और जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगायी है. विदेशी हेंब्रम ने बताया है कि वह मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है. उसके ही टोले का बुधन हेंब्रम लगातार उसके घर पर आकर गालियां देता है. साथ ही परिवार को मारने की धमकी देता है. उसके द्वारा बोला जाता है की उसके बेटे को जादू टोना कर बीमार किया जिससे उसकी मौत हो गई़.बुधन अपने बेटे की मौत के लिए हम सभी को जिम्मेवार बता पूरे परिवार को जान से मार देने की धमकी देता है. आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की जांच कर रही है़ थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि शिकायत मिली है़ फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >