ग्रिजली कॉलेज में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम

कोडरमा के ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर जोर दिया गया.

कोडरमा. ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत कार्यक्रम का आयोजन माय भारत एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय संकल्प समारोह के अंतर्गत किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. मोहित कुमार तिवारी एवं सभी सम्मानित अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर मां सरस्वती को पुष्पांजलि अर्पित किया.

कार्यक्रम में सभी सदस्यों द्वारा सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम्” गाया गया. तत्पश्चात् बीएड सत्र 2025-27 की प्रशिक्षु साक्षी कुमारी ने स्वागत भाषण प्रस्तुत कर उपस्थिति सभी सदस्यों का अभिनन्दन किया. तदोपरांत प्रशिक्षु सद्दाम अंसारी एवं श्रेया सिन्हा ने नशा मुक्ति के विभिन्न महत्वपूर्ण आयामों पर प्रकाश डाला. उन्होंने नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों एवं दुष्परिणामों से सभी को अवगत कराया.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मोहित कुमार तिवारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि युवा राष्ट्र के अनमोल रत्न हैं, और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति एक गंभीर सामाजिक चिंता का विषय है. इसके पश्चात बी.एड. प्रशिक्षु पवन कुमार ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षुओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई.

कार्यक्रम के उपरांत हस्ताक्षर अभियान के अन्तर्गत सभी अतिथियों, प्रशिक्षुओं, महाविद्यालय के सभी सहायक प्राध्यापक एवं कर्मचारियों ने अपना हस्ताक्षर कर नशा मुक्ति हेतु संकल्पित हुए. कार्यक्रम में बी.एड. सत्र 2025–27 के सभी प्रशिक्षु एवं महाविद्यालय के आई क्यू ए सी समन्वयक मनीष कुमार सिन्हा, डीएलएड समन्वयक खुशबू कुमारी सिन्हा तथा सहायक प्राध्यापक डॉ. इंद्र कुमार जायसवाल, डॉ. रामकृष्ण प्रसाद, संजीत कुमार, अनिल दास, सीताराम यादव, चुन्नु कुमार, बिनीता कुमारी, सभी शिक्षकेत्तर कर्मचारी सूचित कुमार, दीपक कुमार पाण्डेय, आलम मुख्तार, सुधीर साव, विवेक कुमार, ओंकार कुमार आदि मौजूद थे. संचालन प्रशिक्षु अंजली कुमारी व धन्यवाद ज्ञापन प्रशिक्षु अंजली कुमारी वर्मा ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh

राजेश सिंह, जयनगर वर्ष 2000 से प्रभात खबर से जुड़ कर काम कर रहे हैं. आंचलिक पत्रकारिता का करीब 26 वर्षों का लंबा अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >