डॉ. भीमराव अंबेडकर संगोष्ठी कार्यक्रम 21 को

भाजपा जिला कोडरमा इकाई की संगठनात्मक बैठक रॉयल सेलिब्रेशन झुमरी तिलैया में हुई.

प्रतिनिधि,कोडरमा

भाजपा जिला कोडरमा इकाई की संगठनात्मक बैठक रॉयल सेलिब्रेशन झुमरी तिलैया में हुई. अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनूप जोशी व संचालन जिला महामंत्री शिवेंद्र नारायण सिन्हा ने किया. बैठक में आगामी कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गयी. बैठक में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी संगोष्ठी कार्यक्रम डोमचांच नगर मंडल में 21 अप्रैल को समय तीन बजे से आयोजित की जायेगी. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोडरमा के पूर्व सांसद सह प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र राय, सिमरिया विधायक उज्जवल दास, प्रदेश मंत्री विशाल वाल्मीकी है. उसकी तैयारी को लेकर जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों को सुझाव दिया गया कि आप अपने मंडल से सभी समाज के लोगों को लेकर संगोष्ठी में उपस्थित हो, झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन ने जो बयान दिया कि हम संविधान को नहीं शरीयत को मानते हैं, इस पर जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने कहा कि इसे लेकर 24 अप्रैल को कोडरमा नगर बजरंगबली मंदिर चौक से समाहरणालय तक एक आक्रोश रैली निकाली जायेगी, जिससे समाज को संदेश देना है कि देश संविधान से चलेगा ना कि धर्म और शरीयत से चलेगा. रैली को सफल बनाने के लिए सभी मंडल अध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि आप सभी अपने अपने मंडल से 100/100 की संख्या में शामिल हो. प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नितेश चंद्रवंशी ने कहा की सभी पदाधिकारी अपने साथ 10 कार्यकर्ता लेकर आए और आक्रोश रैली को सफल बनाएं. मौके पर जिला उपाध्यक्ष जूही दास गुप्ता, देवनारायण मोदी, जयप्रकाश राम, गोपाल कुमार गुतुल, जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार झुन्नु, पूर्व जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर जोशी, जिला मंत्री सूरज प्रताप मेहता, सुधीर सिंह, शशि भूषण प्रसाद, अनिता देवी, दिनेश सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अरशद खान, मंडल अध्यक्ष अजय पांडेय, सुधीर सेठ, सुनील पंडित, महेश वर्मा, सुरेंद्र यादव, सुनील यादव, राजेंद्र सिंह, विजय राणा, द्वारिका राणा, नरेंद्र पाल, आईटी सेल प्रभारी प्रेमांशु कुमार, सोशल मीडिया, विनय शांडिल, पप्पू मंडल, अजीत चंद्रवंशी, दिलीप प्रसाद, उत्तम कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >