कोडरमा में ग्रामीणों के बीच बांटे गये 500 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

कोडरमा के तिलैया बस्ती में साईं इलेक्ट्रो कास्टिंग ने 500 पौधों का वितरण किया। ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।

कोडरमा: तिलैया बस्ती में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से साईं इलेक्ट्रो कास्टिंग प्राइवेट लिमिटेड (सुपर शक्ति) की ओर से ग्रामीणों के बीच 500 पौधों का वितरण किया गया. कंपनी की इस पहल के तहत ग्रामीणों को पौधे उपलब्ध कराते हुए उनके संरक्षण और नियमित देखभाल के लिए प्रेरित किया गया.

कार्यक्रम में कंपनी के निदेशक कवि याग्निक के साथ रामचंद्र सिंह, डीके वर्मा, बलराम सिंह और सुधीर यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे. कंपनी के प्रतिनिधियों ने कहा कि पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण तैयार करने की दिशा में भी यह महत्वपूर्ण कदम है.

पौधे प्राप्त करने के बाद ग्रामीणों ने उन्हें सुरक्षित स्थानों पर लगाने और नियमित रूप से उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया. कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >