किसानों की उन्नति और कृषि कार्यों में बढ़ावा को लेकर मंथन

बिरसा मुंडा को-ऑपरेटिव किसान समिति डंडाडीह की बैठक पुराना पंचायत भवन के पास हुई.

जयनगर. बिरसा मुंडा को-ऑपरेटिव किसान समिति डंडाडीह की बैठक पुराना पंचायत भवन के पास हुई. बैठक में जल, जंगल, जमीन और खेती बचाओ, भ्रष्टाचार मिटाओ संबंधी नारे लगाये गये. अध्यक्षता दर्शन चौधरी ने की, संचालन विक्की यादव ने किया. इस दौरान खेती, सिंचाई, बीज वितरण सहित विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गयी. बैठक में सोनिया देवी ने कहा कि किसानों को खेती के प्रति जागरूक किया जा रहा है. गांव में किसान कमेटी का गठन किया गया है. रवि राय ने कहा कि किसान एकजुट होकर कृषि उत्पादन को बढ़ावा देंगे. विक्की यादव ने कहा कि कृषि विभाग के माध्यम से किसानों को बेहतर सुविधा मिलनी चाहिये. प्रकाश यादव ने कहा कि जंगली जानवरों द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है. वन विभाग इसे गंभीरता से ले. राजू यादव ने कहा कि किसान खेती करना चाहते हैं, मगर वन विभाग का सहयोग नहीं मिलता है. मुखिया प्रतिनिधि महेश साव ने कहा कि प्रखंड से जिला स्तर इसके लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा. मौके पर कई किसानों को सम्मानित किया गया. मौके पर कौशल्या देवी, आरती देवी, प्रियंका देवी, किशन चौधरी, कलिया देवी, जसवा देवी, ज्ञानी यादव, बैजनाथ चौधरी, शंकर चौधरी, यशोदा देवी, मुनिया देवी, किरण देवी, पार्वती देवी आदि मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन आरती देवी ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANUJ SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >