प्रशिक्षण में अनुशासन व प्रबंधन की सीख मिलती है

ग्रुप हेडक्वाटर हजारीबाग के अंतर्गत 45 झारखंड बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी विजय कुमार सेना मेडल की नेतृत्व में आयोजित 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का समापन शनिवार की संध्या रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ.

प्रतिनिधि, कोडरमा

ग्रुप हेडक्वाटर हजारीबाग के अंतर्गत 45 झारखंड बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी विजय कुमार सेना मेडल की नेतृत्व में आयोजित 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का समापन शनिवार की संध्या रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएफओ सौमित्रा शुक्ला, विशिष्ट अतिथि राजकीय पॉलिटेक्निक के प्राचार्य अयोध्या कुमार, नगर पर्षद के सिटी मैनेजर लेमांशु कुमार, क्लोरोफिल के निदेशक अजय अग्रवाल, अधिवक्ता अरुण ओझा, जिला संपर्क अधिकारी दिलीप सिंह, पॉलिटेक्निक कॉलेज व्याख्याता मनोज यादव, रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष विकास कुमार सेठ, आलोक सिन्हा, शोएब, विजय कुमार थे सांस्कृतिक कार्यक्रम मे एनसीसी कैडेट्स ने पारंपरिक नृत्य, नाटक, कविता पाठ और देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को भावविभोर कर दिया. उपस्थित अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कैडेट्स के अनुशासन, समर्पण और प्रतिभा की प्रशंसा की. मौके पर शिविर के डिप्टी कैंप कमांडेंट व्याख्याता एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट संतोष कुमार ने कहा कि 45 झारखंड बटालियन के कमान अधिकारी के कुशल मार्गदर्शन और कुशल नेतृत्व में शिविर केवल प्रशिक्षण का नहीं, बल्कि एक परिवार की तरह अनुभव रहा. यहां हर प्रशिक्षक, और हर कैडेट ने जो समर्पण दिखाया, वह अत्यंत प्रेरणादायक रहा. मैं विशेष रूप से मुख्य अतिथि सौमित्रा शुक्ला, विशिष्ट अतिथि अयोध्या कुमार, सिटी मैनेजर लेमांश कुमार, विजय कुमार एवं समस्त परमानेंट इंस्ट्रक्टर समस्त सूबेदार समस्त एसोसिएट, एनसीसी ऑफिसर, गर्ल्स कैडेट इंस्ट्रक्टर का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं. उन्होंने कहा कि मुख्य अतिथि सुमित्रा शुक्ला ने अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर हमें प्रोत्साहित किया. इस शिविर की सफलता में योगदान देने वाले हर व्यक्ति चाहे वह प्रशासनिक सहयोग रहा हो, चिकित्सा सुविधा, रसोई प्रबंधन या अनुशासन व्यवस्था सभी ने इस आयोजन को यादगार बना दिया. यह धन्यवाद केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि मेरे मन की गहराई से निकला एक भाव है, जो हम सबकी ओर से उन सभी के लिए है, जिन्होंने इस शिविर को सफल बनाया. कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >