बाबा श्याम के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

बाबा श्याम के शीश की विधिवत पूजा-अर्चना की गयी

: बाबा श्याम के शीश की विधिवत पूजा-अर्चना की गयी झुमरीतिलैया. श्याम शरण में आ जा रे के युवा सेवदार यश बंसल के अड्डी बंगला स्थित आवास पर बाबा श्याम के शीश की विधिवत पूजा-अर्चना की गयी. कार्यक्रम की शुरुआत गंगाजल और पंचामृत से स्नान कराकर हुई. आचार्य रमाकांत शर्मा और अनिल मिश्रा ने पूजन संपन्न कराया. मौके पर ममता–संजय नरेड़ी यजमान के रूप में उपस्थित थे. पूजा के उपरांत श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में बाबा श्याम के शीश के साथ भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया. मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाकर भव्य दरबार सजाया गया. इस दरबार में राजस्थान के त्रिदेव बाबा श्याम, श्री राणी सती दादी जी और सालासर बालाजी के भजनों का संगीतमय गुणगान हुआ, जिसने श्रद्धालुओं को भक्ति के सागर में डुबो दिया. भजन संध्या की शुरुआत विशाल सिंह ने गणेश वंदना से की. यश दहिमा ने भावना की ज्योत जगा कर देखिए, बोलती है मूर्ति बुलाकर देखिए भजन गाकर भक्तों को भाव-विभोर कर दिया. रवि दहिमा ने कृपा बिन तेरी कुछ नहीं सांवरे, मनोज लड्डा ने दरबार तेरे आऊंगा, तेरी भक्ति में रम जाऊंगा, सत्यम कुमार ने दर-दर भटकने वाले बाबा से दिल लगा ले, गिरधारी सोमानी ने सारे जग में डंका बाज रहा और संगीता जेठवा ने मांगा है मैंने श्याम से वरदान एक ही भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया. कार्यक्रम के दौरान बाबा श्याम की प्रतिमा बनाने वाले बंटी कुमार को विशेष रूप से सम्मानित किया गया. वहीं साज पर विशाल कपसीमे, रजनीश झा और शुभम कुमार ने संगत देकर भजनों को और भी मधुर बना दिया. कार्यक्रम के अंत में श्याम शरण में आ जा रे की ओर से सभी कलाकारों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर विमल पचासिया, अरविन्द चौधरी, संतोष लड्डा, संजू पिलानिया, नितेश अग्रवाल, अजय शर्मा, आयुष पोद्दार, विष्णु चौधरी, कदम सर्राफ, रंजीत चौधरी, अश्विनी राजगढ़िया, चंद्रशेखर जोशी, विनोद भदानी, संजय झा, मनोज जोशी, विवेक कुमार, अश्विनी कुमार तिवारी, अनन्या कालरा, अनुराग हिसारिया, प्रमोद जायसवाल, ज्योतिष कुमार, अनिमेष आनन्द, शुभम कुमार, कुणाल कुमार, दीपेश जेठवा, ब्रज मोहन महेश्वरी, पप्पू सिंह, नवनीत ओझा, उमंग कन्दोई, विनोद कुमार तर्वे, श्याम सुन्दर शर्मा, प्रवीण जोशी, संजय सूद, मधु सिंह, नीना सुखानी, राज महेश्वरी, प्रियंका ओझा, रानी कुमारी, रुचिका बंसल, दीपाली भदानी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >