JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था के खिलाफ देवेंद्र महतो का पैदल मार्च, झुमरीतिलैया में जुटे छात्र-युवा

झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती में सुधार और भ्रष्टाचार के खिलाफ देवेंद्र महतो ने झुमरीतिलैया में पैदल मार्च निकाला। युवाओं से एकजुट होने की अपील की।

झुमरीतिलैया: झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी की भर्ती व्यवस्था में सुधार और युवाओं के हित में आवाज बुलंद करने को लेकर देवेंद्र नाथ महतो ने मंगलवार को झुमरीतिलैया में पैदल मार्च निकाला. 24 अगस्त से झारखंड के सभी 24 जिलों के दौरे पर निकले महतो का यह अभियान बुधवार को कोडरमा पहुंचा. इसी क्रम में झुमरीतिलैया शहर में छात्रों और युवाओं ने उनका स्वागत किया और मार्च में शामिल हुए.

पैदल मार्च सुभाष चौक से शुरूहोकर झंडा चौक होते हुए महाराणा प्रताप चौक तक पहुंचा. झंडा चौक पर राष्ट्रगान गाया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र, युवा और आम लोग मौजूद रहे. महतो ने छात्रों और युवाओं को संबोधित करते हुए भर्ती व्यवस्था में सुधार, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष जारी रखने की बात कही.

उन्होंने कहा कि झारखंड में नौकरी बेचने वालों को जेल जाना ही होगा और उन्हें कोई बचा नहीं सकता. उन्होंने कहा कि मां-बाप अपनी जरूरतों में कटौती कर बच्चों को पढ़ाते हैं और बेहतर भविष्य के लिए बाहर भेजते हैं. ऐसे में अभिभावकों को उम्मीद रहती है कि उनके बच्चे पढ़-लिखकर नौकरी करेंगे और उन्हें मजबूती देंगे.

भर्ती प्रक्रिया में किसी भी तरह की गड़बड़ी युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है. महतो ने कहा कि जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती व्यवस्था में सुधार को लेकर निकाली जा रही यात्रा केवल एक आंदोलन नहीं, बल्कि झारखंड के छात्रों और आम जनता का संकल्प है. उन्होंने युवाओं से अपने अधिकार और भविष्य के लिए एकजुट होकर आवाज उठाने की अपील की.

इस दौरान शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से होते हुए मार्च निकाला गया. महतो की यात्रा को लेकर छात्रों में उत्साह देखा गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >