कोडरमा. जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने शनिवार को ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया. उन्होंने मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस में रखी ईवीएम (EVM) और वीवीपैट (VVPAT) मशीनों के सुरक्षित रख-रखाव तथा संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था का गहन जायजा लिया.
आयोग के दिशा-निर्देशों के अक्षरशः अनुपालन का निर्देश
उपायुक्त ने सुरक्षा से संबंधित निर्धारित मानकों और व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने वेयरहाउस परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों, अग्निशमन उपकरणों तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की और पूरी सतर्कता बरतने की बात कही.
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और अधिकारी रहे उपस्थित
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को हमेशा दुरुस्त रखने के निर्देश दिए. इस मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी, विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि तथा निर्वाचन शाखा के कई अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें: पहले ही प्रयास में 99.89% अंक के साथ हजारीबाग की अदिती राज ने कॉमर्स से निकाला UGC-NET JRF
