धरना पर बैठे मजदूरों के समर्थन में प्रदर्शन आज

डीवीसी विस्थापित अधिकार मोर्चा की बैठक

जयनगर. डीवीसी विस्थापित अधिकार मोर्चा की बैठक महेश प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में प्लांट के बाहर हुई. बैठक में मेसर्स राज कंस्ट्रक्शन के रेलवे साइड के तीन मजदूरों के 15 दिनों से चल रहे अनिश्चितकालीन धरना को लेकर चर्चा की गयी. महेश प्रसाद सिंह कहा कि जब तक तीनों मजदूरों काे स्थायी पास नहीं दिया जाता है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. 18 मई को गेट नंबर एक के समक्ष प्रदर्शन करते हुए गेट को जाम किया जायेगा. जिप सदस्य महादेव राम ने कहा कि प्रबंधन की लापरवाही के कारण मजदूरों को धरना पर बैठने पड़ रहा है. ज्ञात हो कि राजू साव, संजय साव व संजय यादव धरना पर बैठे हैं. मौके पर राजेंद्र यादव, अर्जुन यादव, दामोदर यादव, पंकज यादव, वीरेंद्र यादव, पुरुषोत्तम यादव, गुलाब यादव, अमर परमार सिंह, सिकंदर कुमार, उमाशंकर, बहादुर, सुरेश साव, मुखिया संजय साव, राजू साव, उदय भारती, रंजीत भारती, संजय यादव, दीपक कुमार, राजेंद्र साव, ब्रह्मदेव साव, मसरूर अंसारी, रामाशंकर कुमार, सुनील सिंह, गोपाल यादव, इबरार खान, अनिल यादव आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >