सहोदया कांप्लेक्स ने सुरक्षा के साथ विद्यालय संचालन की मांग की

सेक्रेड हार्ट में हुई घटना पर सभी ने जताया दुख

सेक्रेड हार्ट में हुई घटना पर सभी ने जताया दुख कोडरमा . सीबीएसई से संबंद्ध स्कूलों के समूह कोडरमा स्कूल सहोदया कांप्लेक्स ने जिला प्रशासन से सेक्रेड हार्ट स्कूल झुमरीतिलैया में गत दिन हुई घटना की समुचित जांच की मांग की है. साथ ही विद्यालय संचालन के लिए सुरक्षा मुहैया कराने की मांग रखी है. इस मामले को लेकर गुरुवार को जिले में संचालित सीबीएसई से संबंद्ध 21 स्कूलों के निदेशक व प्राचार्य ने डीसी उत्कर्ष गुप्ता को ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन में कहा गया है कि तीन मई की शाम को सेक्रेड हार्ट स्कूल, झुमरीतिलैया के छात्रावास में छात्र उदित राज ( पिता विजय यादव) की मौत हो गयी थी. हम सभी घटना की निष्पक्ष जांच के उपरांत दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग भी करते हैं. विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की पढ़ाई-लिखाई बाधित न हो व विद्यालय मे 15 मई से आयोजित होने वाली सीबीएसई मैट्रिक परीक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय की सभी कक्षाओं को भय मुक्त वातावरण में चलाने के लिए कुछ दिनों तक विद्यालय परिसर में सुरक्षा बल की मांग करते हैं. ज्ञापन में कहा गया है कि सुरक्षा इसलिए जरूरी है कि क्योंकि छात्र की मौत के मामले को लेकर कुछ लाेग बार-बार आकर विद्यालय के कर्मचारियों को धमकी देते हैं, जिसका प्रतिकूल प्रभाव विद्यालय संचालन पर पड़ रहा है. ज्ञापन की प्रतिलिपि एसपी, एसडीओ व डीईओ को भी दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >