कोडरमा. सवर्ण एकता मंच कोडरमा द्वारा मंगलवार को राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा. इसमें 13 जनवरी 2026 को प्रस्तावित विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से संबंधित कानून को रद्द करने की मांग की गयी है. ज्ञापन में कहा गया है कि इस कानून से शैक्षणिक संस्थानों में आपसी भाईचारा और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण नहीं रह पायेगा. ज्ञापन सौंपने वालों में सवर्ण एकता मंच कोडरमा के रामलखन सिंह, वीरेंद्र सिंह, विक्रम कुमार परिमल, शिवलाल सिंह, रामचंद्र सिंह, विजय सिंह, प्रदीप कुमार पांडेय, विजय कुमार सिंह, अनु सिंह, सुनील कुमार सिन्हा, दिनेश कुमार सिंह, दिनेश्वर प्रसाद, वीरेश्वर प्रसाद सिंह, संजय पाण्डेय, आत्मानंद कुमार पांडेय, अखिल कुमार सिन्हा, राजेश सिंह, राजेंद्र पांडेय, रघुवीर सिंह, शशि कांत पांडेय, उमेश सिंह, सुनील सिंह आदि शामिल थे.
आयुष ग्राम शिविर में 180 लोगों के बीच दवा वितरित
मरकच्चो. जिला आयुष कोडरमा के तत्वावधान में प्रखंड के विचरिया गांव में आयुष ग्राम शिविर का आयोजन किया गया. शिविर आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डाॅ ब्रजेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में लगाया गया, जहां 180 लोगों के बीच दवाओं का वितरण किया गया. बीडीओ हुलास महतो ने आयुष चिकित्सा से संबंधित दवा, आयुर्वेद, होम्योपैथ, यूनानी दवाओं के फायदों के बारे में बताया. सीओ परमेश्वर कुशवाहा ने भी जड़ी बूटी और औषधीय पौधे का वितरण करते हुए उनके गुण के बारे में जानकारी दी. प्रभारी आयुष चिकित्सा पदाधिकारी ने आयुष चिकित्सा पद्धति पर प्रकाश डाला. शिविर के आयोजन में नोडल पदाधिकारी डॉ ब्रजेश कुमार वर्मा, डॉ मुकेश कुमार, डॉ वेद प्रकाश सिंह, डॉ राहुल कुमार, योग शिक्षक सुधीर कुमार, रिंकी कुमारी, सुनील कुमार, सहिया शशि कुमारी, सीमा कुमारी, सुमंती यादव, गीता देवी का अहम योगदान रहा. कार्यक्रम के दौरान पौधों का भी वितरण किया गया.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.