बगडो में उप स्वास्थ्य केंद्र व विद्यालय खोलने की मांग

पंचायत से रेफरल अस्पताल की दूरी करीब आठ किमी है.

डोमचांच. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बगडो पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह पैक्स अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने बताया कि हमारी पंचायत की आबादी आठ हजार के आसपास है. पर गांव में उपस्वास्थ्य केंद्र नहीं रहने के कारण आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. खास कर उपस्वास्थ्य केंद्र नहीं रहने के कारण डिलीवरी के समय में महिलाओं को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. पंचायत से रेफरल अस्पताल की दूरी करीब आठ किमी है. कई बार बीडीओ व कोडरमा जिला सिविल सर्जन से भी इस संदर्भ में बात करके आवेदन दे चुके हैं, परंतु इस समस्या का समाधान नहीं हो सका है. हमारी पंचायत में एक बड़ी समस्या है, वह है विद्यालय का प्लस टू ना होना. इसके कारण क्षेत्र में पढ़ने वाली छात्राओं को ज्यादा मुसीबतों का सामना करना पड़ता है. उन्हें काफी दूर दराज प्लस टू विद्यालय पढ़ने के लिए जाना पड़ता है. उन्होंने कहा कि पंचायत में पानी की व्यवस्था को लेकर जलमीनार का जो काम चल रहा है, उसे तेज करने की आवश्यकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >