अभियान चला कर चित्रांशों को जागरूक करने का निर्णय

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की साप्ताहिक बैठक

झुमरीतिलैया. अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की साप्ताहिक बैठक उजाला कांप्लेक्स स्थित चित्रांश राजा वर्मा के प्रतिष्ठान में हुई. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आनंद मोहन वर्मा ने की. उन्होंने कहा कि हर घर चित्रगुप्त घर-घर चित्रगुप्त साप्ताहिक बैठक सुचारू रूप से चलती आ रही है. उन्होंने कहा कि जिले में संपर्क अभियान चलाकर समाज के लोगों को जागरूक किया जायेगा. मुख्य अतिथि संतोष सहाय ने कहा कि यह अभियान चलता रहेगा. प्रत्येक रविवार को चित्रांश परिवार के आवास पर जाकर परिवारों से मिलकर अपने समाज के प्रति उन्हें जागरूक करना है. मौके पर रवींद्र कुमार श्रीवास्तव, राजीव कुमार सिन्हा, शक्तिकांत सिन्हा, नवीन कुमार वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष भुवनेश्वर प्रसाद, जिला महासचिव बिपिन कुमार सिन्हा, जिला सचिव विनय कुमार सिन्हा, राकेश कुमार सिन्हा, विद्यापति अस्थाना, कपिलदेव प्रसाद, राजीव कुमार, उपेंद्र कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे.संचालन जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार वर्मा ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >