कोडरमा के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती एक वृद्ध की मौत, जांच के लिए भेजा गया है सैंपल

सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती एक बुजुर्ग व्यक्ति की शुक्रवार दोपहर को यहां मौत हो गयी. बीते दिन बुजुर्ग को कोरोना संदिग्ध मानते हुए सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था. यही नहीं गुरुवार को ही उसका स्वाब और खून का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था. इसी बीच उसकी स्थिति बिगड़ने पर बीती शाम रिम्स रांची भी रेफर कर दिया गया था, पर जब तक बुजुर्ग को रांची ले जाया जाता उससे पहले ही उनकी मौत हो गये.

कोडरमा : सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती एक बुजुर्ग व्यक्ति की शुक्रवार की दोपहर में यहां मौत हो गयी. बीते दिन बुजुर्ग को कोरोना संदिग्ध मानते हुए सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था. यही नहीं गुरुवार को ही उसका स्वाब और खून का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था. इसी बीच उसकी स्थिति बिगड़ने पर बीती शाम रिम्स रांची भी रेफर कर दिया गया था, पर जब तक बुजुर्ग को रांची ले जाया जाता उससे पहले ही उनकी मौत हो गये.

मृतक 68 वर्षीय बुजुर्ग जयनगर थाना इलाके के पोकडंडा के रहने वाले थे. जानकारी के अनुसार बुजुर्ग व्यक्ति को पहले से ही दिल की बीमारी थी और इनका इलाज रांची से चल रहा था. 28 अप्रैल को उन्हें पहले सदर अस्पताल में भर्ती किया गया था, पर खांसी की शिकायत होने पर आइसोलेशन वार्ड में 29 अप्रैल को शिफ्ट कर दिया गया था.

आइसोलेशन वार्ड में इलाज के साथ ही कोरोना जांच को लेकर सैंपल लिया गया था. बाद में इको कार्डियोग्राफी व बेहतर इलाज के लिए 30 अप्रैल को रांची रेफर किया जा चुका था, पर इसी बीच शुक्रवार दोपहर करीब 12:15 बजे हृदय गति रुक जाने से उनकी मौत हो गयी.

बताया जाता है कि बुजुर्ग के साथ उसकी पत्नी भी सदर अस्पताल में रह रही थी. ऐसे में महिला का भी सैंपल जांच के लिए लेकर भेजा गया है. दोनों की रिपोर्ट अभी तक नहीं आयी है. इधर, बुजुर्ग की मौत के बाद डब्ल्यूएचओ के गाइड लाइन के अनुसार मृतक के शव को पैक कर परिजनों को सौंप दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >