कोडरमा के बंद पड़े पत्थर खदान से मिला लापता युवती का शव

मामूली डांट-फटकार की वजह से कोडरमा की एक युवती घर से निकल गई. कुछ दिनों बाद उसका शव एक बंद पड़े पत्थर खदान से मिला है.

कोडरमा जिले की पुलिस ने एक बंद पड़े खदान से एक युवती का शव बरामद किया है. नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरनाडीह मौजा स्थित यह पत्थर खदान लंबे अरसे से बंद है. पुलिस ने बुधवार (3 अप्रैल) को युवती का शव बरामद किया है.

मृत युवती की प्रीति कुमारी के रूप में हुई पहचान

मृतक युवती की पहचान पुरनाडीह निवासी कन्हैया साव की पुत्री प्रीति कुमारी (21 वर्ष) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, युवती 27 मार्च को दोपहर से अपने घर से गायब थी. इस संबंध में मृतका के पिता ने 28 मार्च को नवलशाही थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज करने का आवेदन दिया था. साथ ही पुलिस से खोजबीन में मदद की गुहार लगाई थी.

युवती की लगातार तलाश कर रहे थे परिजन

युवती के परिजनों के द्वारा भी लगातार युवती की खोजबीन की जा रही थी, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया था. खोजबीन के क्रम में ही 3 अप्रैल की सुबह जब युवती के पिता उक्त बंद पड़े पत्थर खदान की तरफ गए, तो उन्होंने पानी भरे खदान में एक शव देखा. शव देख वह चीख पड़े. उनके रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई़.

स्थानीय लोगों की मदद से शव को बंद खदान से बाहर निकाला

ग्रामीणों ने घटना की सूचना नवलशाही पुलिस को दी. सूचना मिलने पर नवलशाही थाना प्रभारी नितेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को खदान से बाहर निकाला. घटना की सूचना पर अंचल अधिकारी रवींद्र कुमार पांडेय भी घटनास्थल पर पहुंचे व मामले की जानकारी ली.

Also Read : कोडरमा में बंद पत्थर खदान से नाबालिग लड़की का शव बरामद

शव को पोस्टमार्टम के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेजा गया

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया है. मृतका के परिजनों के अनुसार, घर में मामूली डांट-फटकार की वजह से युवती घर से अचानक निकल गई थी. इसके बाद घर वापस नहीं लौटी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. बंद पड़ा खदान मसनोडीह निवासी रंगनाथ सिंह उर्फ बिरजू का बताया जा रहा है. इसकी लीज अवधि पिछले साल ही समाप्त होने की बात बताई जा रही है.

Also Read : कोडरमा : नाबालिग का शव मिला, भीड़ ने मां की ही कर दी पिटाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >