डीडीसी ने आरसेटी में प्रशिक्षण शिविर का किया शुभारंभ

लालच और अज्ञानता के कारण लोग साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं : रवि जैन

लालच और अज्ञानता के कारण लोग साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं : रवि जैन कोडरमा बाजार. उप विकास आयुक्त रवि जैन ने शुक्रवार को चेचाई स्थित बैंक ऑफ इंडिया के उपक्रम ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र (आरसेटी ) का निरीक्षण किया. इस दौरान डीडीसी श्री जैन ने एफएलसीआरपी प्रशिक्षण शिविर का उदघाटन किया. उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही दीदियों से सीधा संवाद किया और प्रशिक्षण में सिखाये जा रहे विषयों की जानकारी ली. शिविर के दौरान डीडीसी ने साइबर अपराध, डिजिटल ठगी, वित्तीय बचत, सुरक्षित लेन देन और जिम्मेदार वित्तीय निर्णय जैसे विषयों पर जानकारी दी. कहा कि वर्तमान समय में लालच और अज्ञानता के कारण लोग साइबर अपराधियों के जाल में फंसकर अपनी वर्षों की कमाई को गवां रहें है. ऐसे में वित्तीय साक्षरता और डिजिटल सतर्कता आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है. आरसेटी निदेशक शिशिर चौरसिया ने कहा कि ग्रामीण आजीविका सशक्तीकरण और वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस तरह के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है. मौके पर जेएसएलपीएस के डीपीएम प्रकाश रंजन, पवन कुमार शर्मा, आदित्य कुमार शर्मा, प्रतीक कुजूर, उज्ज्वल कुमार तिवारी, मंजीत यादव, ऋषि कुमार, पिंकी देवी, कलिका देवी, सुनीता देवी, नेहा विश्वकर्मा, पूनम देवी, पिंकी देवी, बेबी देवी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >