कोडरमा समाहरणालय में लगी जनता दरबार, डीसी ने सुनी लोगों की समस्याएं; अधिकारियों को जल्द समाधान का निर्देश

कोडरमा समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में डीसी उत्कर्ष गुप्ता ने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

कोडरमा: जिले के समाहरणालय सभागार में मंगलवार को जनता दरबार आयोजित कर डीसी उत्कर्ष गुप्ता ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं. जनता दरबार में आये आवेदनों को संबंधित विभागों भेज कर जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई करने का दिशा-निर्देश दिया.

समस्याओं का समाधान जल्द

उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है. जनता दरबार में भूमि एवं राजस्व, राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, बिजली, रोजगार, अतिक्रमण, पारिवारिक सहित अन्य जनसमस्याओं से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >