डीएवी कोडरमा में मनाया गया विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस, दिया गया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

डीएवी पब्लिक स्कूल कोडरमा में विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस मनाया गया। छात्रों ने वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

कोडरमा : पीवीएसएस डीएवी पब्लिक स्कूल, झुमरी तिलैया में मंगलवार को विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस जागरूकता एवं उत्साह के साथ मनाया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति प्रेम, पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी और सतत विकास की भावना विकसित करना था. कार्यक्रम में कक्षा नौवीं की छात्रा साक्षी राज ने हिंदी और आराध्या सिंह ने अंग्रेजी में भाषण देकर बढ़ते प्रदूषण, वनों की कटाई और प्राकृतिक संसाधनों के दोहन पर चिंता जताई.

उन्होंने वृक्षारोपण, जल संरक्षण और प्लास्टिक के कम उपयोग का संदेश दिया. वहीं, लक्ष्मी कुमारी ने प्रश्नोत्तरी के माध्यम से जैव विविधता, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े सवाल पूछे, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कक्षा सातवीं की छात्रा अनुष्का गुप्ता ने प्रकृति संरक्षण पर आधारित कविता प्रस्तुत की.

प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि प्रकृति मानव जीवन का आधार है और पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है. उन्होंने विद्यार्थियों से हर वर्ष कम-से-कम एक पौधा लगाने, जल व ऊर्जा की बचत करने तथा स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान किया.

अंत में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने वृक्षारोपण, जल संरक्षण और स्वच्छ-हरित पर्यावरण के लिए निरंतर कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >