माले ने कामरेड सच्चिदानंद सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

प्रखंड के गम्हरबाद गांव में मंगलवार को माले की ओर से दिवंगत कामरेड सच्चिदानंद सिंह की दसवीं पुण्यतिथि मनायी गयी.

प्रतिनिधि,जयनगर. प्रखंड के गम्हरबाद गांव में मंगलवार को माले की ओर से दिवंगत कामरेड सच्चिदानंद सिंह की दसवीं पुण्यतिथि मनायी गयी. इस दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक यादव ने की. प्रखंड सचिव मुन्ना यादव ने कहा सच्चिदानंद सिंह पार्टी के सच्चे सिपाही और मार्गदर्शक थे. गरीबों की आवाज उठानेवाले थे. शोषण, अन्याय, भ्रष्टाचार, पुलिस जुल्म के खिलाफ गरीबों के हक के लिए लड़नेवाले नेता थे. पूर्व मुखिया प्रतिनिधि भोला यादव व अशोक यादव ने कहा कि दिवंगत साथी को भुलाया नहीं जा सकता है. उनकी कमी आज भी पार्टी को महसूस हो रही है. श्रद्धांजलि सभा में एक्टू जिला सचिव विजय पासवान, जेनरल मजदूर यूनियन अध्यक्ष राजेंद्र यादव, शंभुनाथ वर्मा, लोकल कमेटी सचिव चांद अख्तर, मरकच्चो प्रखंड सचिव बहादुर यादव, विकास सिंह, उदय सिंह, श्याम सिंह, राजकुमार सिंह, प्रवीण सिंह, जागेश्वर साव, उदय सिंह, परवीन सिंह, पूजा कुमारी, उषा देवी, नीतू देवी, गुंजा देवी, नैना कुमारी, निक्की कुमारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >