मरकच्चो. महूगांय पंचायत अंतर्गत सोनेडीह डेबवा में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में दूसरे पक्ष ने भी मरकच्चो थाना में मामला दर्ज कराया है. मारपीट की घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए थे.
दूसरे पक्ष ने थाने में दिया आवेदन
घटना को लेकर दूसरे पक्ष के दुर्गा मोदी ने मरकच्चो थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. आवेदन में उन्होंने सत्येंद्र मोदी (35), बिरेंद्र मोदी (48), राजकुमार मोदी (53), अजय कुमार मोदी (39), चारों के पिता स्व. भूणेश्वर मोदी, तथा प्रिंस मोदी (24), पिता राजकुमार मोदी को नामजद अभियुक्त बनाया है.
सभी आरोपी सोनेडीह डेबवा के निवासी
आवेदन में नामजद सभी लोग सोनेडीह डेबवा के रहने वाले बताये गये हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
