profilePicture

कांग्रेस ने जरूरत अनुसार संविधान को तोड़ा मरोड़ा : रणधीर

भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूरा होने पर भाजपा ने शुक्रवार को संविधान गौरव दिवस मनाया गया़

By Prabhat Khabar News Desk | January 24, 2025 7:58 PM
an image

कोडरमा. भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूरा होने पर भाजपा ने शुक्रवार को संविधान गौरव दिवस मनाया गया़ रॉयल सेलिब्रेशन में आयोजित उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनूप जोशी व संचालन कार्यक्रम के संयोजक राजकुमार यादव ने किया़ मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने कहा कि भा का संविधान भारत की आत्मा है़ भारत के संविधान को बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर ने सोच समझकर यहां की संस्कृति को देखते हुए बनाया था, जिसमें राम राज्य की कल्पना की गयी, लेकिन कांग्रेस ने अपने शासन काल के दौरान 50 वर्षों में संविधान को तोड़ने का ही प्रयास किया़ कांग्रेस ने अपने वोट बैंक को साधने के लिए संविधान को अपने जरूरत के अनुसार तोड़ और मरोड़ा़ अब उल्टा ठीकरा भाजपा पर फोड़ती है़ कांग्रेस कहती है कि भाजपा संविधान बदल देगी, जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है़ भाजपा संविधान का सम्मान करती है और भाजपा के संयुक्त सरकार के समय बाबा साहब को भारत रत्न भी दिया गया़ आज भाजपा उनके जन्मस्थली को और यादगार बनाते हुए पंच तीर्थ के रूप में विकसित कर रही है़ जिलाध्यक्ष अनूप जोशी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने भारत के लोगों को शिक्षित होने का भी मौका नहीं दिया़ कांग्रेस ने केवल वोट बैंक के लिए लोगों का प्रयोग किया और जरूरत के अनुसार अपने लिए वोट बैंक कैसे बढ़े इसी के लिए उन्होंने जनता का उपयोग किया़ भाजपा संविधान का सम्मान करती है़ कार्यक्रम को रामचंद्र राम, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, दिनेश्वर प्रसाद, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश सिंह, गणेश दास, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनीति सेठ आदि ने भी संबोधित किया़ इस अवसर पर देवनारायण मोदी, विजय यादव, सुधीर सिंह, सूरज प्रताप मेहता, अनीता देवी, दिनेश सिंह, सुभाष मोदी, हरि पंडित, चंद्रशेखर जोशी, प्रभाकर लाल रावत, वासुदेव यादव, राजेश शर्मा, विनय शांडिल्य, पप्पू मंडल, पीयूष सहल, सुधीर सेठ, अजय पांडेय, मुकेश राम, सुनील यादव, राजेंद्र सिंह, विजय राणा, द्वारिका राणा, बालमुकुंद सिंह, महेश वर्मा, नवीन चौधरी, संजय शर्मा, कुलदीप राम, सविता देवी व अन्य मौजूद थे़

संबंधित खबर और खबरें

Next Article

Next Article

यहां कोडरमा न्यूज़ (Koderma News) , कोडरमा हिंदी समाचार (Koderma News in Hindi), ताज़ा कोडरमा समाचार (Latest Koderma Samachar), कोडरमा पॉलिटिक्स न्यूज़ (Koderma Politics News), कोडरमा एजुकेशन न्यूज़ (Koderma Education News), कोडरमा मौसम न्यूज़ (Koderma Weather News) और कोडरमा क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version