कांग्रेस 27 अगस्त को कोडरमा में करेगी धरना-प्रदर्शन, हनुमान मंदिर से समाहरणालय तक निकलेगा जुलूस

कोडरमा में कांग्रेस पार्टी आज खान एवं खनिज विकास विनियम और राम मंदिर चंदा चोरी के मुद्दे पर समाहरणालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करेगी। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

कोडरमा: जिला कांग्रेस की ओर से खान एवं खनिज विकास विनियम 2026 तथा राम मंदिर चंदा चोरी के मुद्दे को लेकर 27 अगस्त को समाहरणालय परिसर के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जायेगा. यह कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और जिला संगठन प्रभारी विजय यादव के निर्देशानुसार आयोजित किया जा रहा है.

जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रजक ने जानकारी देते हुए बताया कि धरना-प्रदर्शन से पहले सुबह 11 बजे कोडरमा स्थित हनुमान मंदिर से जुलूस निकाला जायेगा. जुलूस के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ता दोनों मुद्दों को लेकर विरोध दर्ज कराते हुए समाहरणालय परिसर पहुंचेंगे.

उन्होंने बताया कि जुलूस के बाद समाहरणालय परिसर के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जायेगा. कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से खान एवं खनिज विकास विनियम 2026 तथा राम मंदिर चंदा चोरी के मुद्दे को लेकर अपनी मांग और विरोध दर्ज कराया जायेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >